- रालोद के घोषित प्रत्याशी ही लगाएंगे रालोद का झंडा
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: राष्ट्रीय लोकदल रूहेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल एडवोकेट ने एक प्रेस नोट के जरिये कहा कि जनपद बिजनौर में राष्ट्रीय लोकदल के समर्थित प्रत्याशियों के अतिरिक्त किसी अन्य प्रत्याशी ने पार्टी का झंडा बैनर लगाया तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
रालोद रूहेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ वार्डो में जहां पर रालोद समर्थित प्रत्याशी नही है, लेकिन कुछ प्रत्याशी अनाधिकृत रूप से रालोद का झंडा बैनर प्रयोग कर रहे जो गलत है, ब्लाक मोहम्मदपुर चतुर्थ वार्ड संख्या 22 में रालोद का कोई प्रत्याशी समर्थित नही है।
यदि कोई प्रत्याशी रालोद का नाम व झंडा प्रयोग करता है तो वह अनाधिकृत है। उन अनाधिकृत व्यक्तियों को सूचित किया जा रहा है कि वह ऐसा न करे अन्यथा चुनाव आयोग से शिकायत कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

