Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

पड़ोसी किरायेदार ने नाबालिग से की छेड़छाड़

  • दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: एक नाबालिग से उसके पड़ोसी किरायेदार ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दे दी। इससे घबराए परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला श्रीदेव सुमन नगर थाना वसंत विहार देहरादून का है। श्रीदेव सुमन नगर निवासी मेहताब (38) पुत्र मोहम्मद हनीफ ने नाबालिग से छेड़छाड़ की। पीड़िता के पिता ने वसंत विहार थाने में तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने महताब के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित पक्ष के बयान के बाद आरोपी महताब को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img