Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

साहूकार को लगाया 28 लाख का चूना

  • अमानत में खयानत और धमकी देने में 7 पर एफआईआर

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: एक साहूकार को 28 लाख रुपए का चूना लगा दिया गया। रुपया लेकर वापस नहीं दिया गया। वापस मांगा तो जान से मारने और रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित 7 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना भोराकलां पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव मुंडभर निवासी विनोद कुमार पुत्र हरि सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। विनोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका रुपयों के लेन-देन का काम है। जिला प्रशासन से उसने साहूकारे का लाइसेंस भी लिया हुआ है।

बताया कि वह शामली जनपद के गांव मुंडेट निवासी अंकित चौधरी से रुपयों का लेनदेन करता था। आरोप है कि उसने अंकित चौधरी और उसके माध्यम से कई अन्य लोगों को 28 लाख रुपया दिया था। जब इस मामले में उसने अपना रुपया वापस मांगा तो सभी ने रुपया देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि एक बदमाश का नाम लेकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। कहां की यदि रुपया मांगा तो उसे रेप के झूठे मुकदमे में फंसाया भी जा सकता है। पुलिस ने साहूकार विनोद कुमार की शिकायत पर मुंडेट निवासी धीरज, मोहित, सुनीता, उत्तम, अमर वर्मा और अनुज के विरुद्ध अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img