Tuesday, March 10, 2026
- Advertisement -

ओटीटी का जाना माना नाम है मोनिका पंवार

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ (2025) में एक्ट्रेस मोनिका पंवार जुड़वां बेटों बबलू और डब्लू की मां मंजरी के अहम रोल में नजर आई थीं। उन्होंने इस रोल को बखूबी निभाया। फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप ने इस फिल्म के लिए मोनिका को सबसे आखिर में कास्ट किया था। कहा जाता है कि अनुराग और उनकी टीम फिल्म के लिए किसी उम्रदराज एक्ट्रेस की तलाश में थी लेकिन कोई भी एक्ट्रेस 28-30 साल के लड़के की मां का रोल निभाने के लिए तैयार नहीं हुई. तब ऐसे में मोनिका को कास्ट करने का फैसला लिया गया। हालांकि अनुराग ने मोनिका को साइन करने के पहले उन्हें साफ बता दिया था कि जब कोई कम उम्र एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर मां का रोल निभाती है तो वह उसी दायरे में बंधकर अक्सर टाइपकास्ट हो जाती है लेकिन अनुराग की इस समझाइश का मोनिका पर कुछ खास असर नहीं हुआ और उन्होंने फिल्म साइन कर ली।

एनएसडी से पासआउट होने के बाद साल 2017 में मोनिका ने एक शॉर्ट फिल्म से अभिनय में डेब्यू किया। उसके बाद मोनिका ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘सुपर 30’ (2019), कार्तिक आर्यन के साथ ‘लव आज कल’ (2020) और बॉबी देओल की ‘क्लास आफ 83’ (2020) के कैमियो में भी नजर आ चुकी है। ओटीटी के लिए जामताड़ा सबका नंबर आएगा (2020), ‘मस्ती में रहने का’ (2023) और ‘खौफ’ (2025) जैसी वेब सीरीज में काम करने के बाद मोनिका को जबर्दस्त पहचान मिली। आज वह ओटीटी की दुनिया का जाना-माना नाम है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img