जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: हस्तिनापुर की महाभारत के लिए जिला पंचायत सभागार में दूसरे दिन भी ऑडिशन प्रक्रिया जारी रही। विभिन्न कलाकारों द्वारा अपनी प्रतिभा का परिचय दिया गया। जिसमें कि 22 वर्षीय मोनिका शर्मा द्वारा सुनाए गए क्लासिकल सॉन्ग की पूरी ज्योरी दीवानी हो गई।
ज्यूरी मेंबर खुद स्टेज से नीचे उतर कर मोनिका शर्मा के साथ सेल्फी लेने लगे। ज्यूरी की टीम ने कहा कि सचमुच अद्भुत सुरों का संगम है। उन्होंने अलग-अलग सॉन्ग मोनिका शर्मा से सुने। पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने बताया कि हस्तिनापुर की महाभारत के लिए शनिवार को भी ऑडिशन प्रक्रिया हुई थी।

जिसमें विभिन्न कलाकारों ने प्रतिभाग किया था। उसमें से 22 कलाकारों का फाइनल में चयन किया गया था। इसी क्रम में रविवार को भी ऑडिशन प्रक्रिया चल रही है। जिसमें प्रतिभाग करने वाले कलाकारों में से ही फाइनल के लिए चयन किया जाएगा।

