Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

आज से शुरू हो रहा महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार से महाराष्ट्र विधान सभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। यह सत्र तीन हफ्ते तक चलेगा। इसमें 24 विधेयक प्रस्तावित हैं। जिसमें से 10 को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है और 14 को कैबिनेट द्वारा पारित किया जाना बाकी है और उसके बाद इसे पेश किया जाएगा। एक विधेयक जो विधान परिषद द्वारा पहले ही पारित किया जा चुका है, उसे विधानसभा में पेश किया जाएगा।

इसके अलावा, एक विधेयक जो दोनों सदनों की संयुक्त समिति के पास लंबित है, उसे भी पेश किए जाने की उम्मीद है। इन 24 विधेयकों के अलावा पहले से लागू 6 अध्यादेशों को भी विधानमंडल की मंजूरी के लिए मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। इनके अलावा, पहले से प्रभावी छह अध्यादेशों को विधानमंडल से अनुमोदन प्राप्त करने के लिए मानसून सत्र में पेश किया जाएगा।

वहीं, राकांपा (शरद पवार गुट) के मुख्य सचेतक जितेंद्र आव्हाड ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सोमवार से शुरू होने वाले विधानमंडल सत्र के लिए अजित पवार खेमे के सदस्यों और पार्टी के बाकी विधायकों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था करने की मांग की है।

रविवार को स्पीकर राहुल नार्वेकर को लिखे एक पत्र में, आव्हाड ने कहा कि अजित पवार सहित नौ विधायकों को छोड़कर, जो शिंदे सरकार में शामिल हुए हैं वे भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विपक्ष का हिस्सा है। शपथ लेने वाले नौ विधायकों को छोड़कर अन्य के लिए बैठने की व्यवस्था अलग से की जानी चाहिए। राकांपा विपक्ष में है और हम विपक्ष में बैठना चाहते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img