- डाक्टरों ने घायल को हायर सेंटर किया रेफर
जनवाणी ब्यूरो |
कांधला: एलम बाईपास पर तेज गति से आ रही कार ने मोपेड सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव दुर्गनपुर निवासी रामबीर (35) आसपास के गांवों में मोपेड से गुड़ बेचने का कार्य करता है। मंगलवार को वह क्षेत्र के गांव नाला में गुड़ बेचने के लिए आया था। गुड़ बेचने के बाद जब वह वापस अपने गांव लौट रहा था तो उसी दौरान एलम बाईपास पर पहुंचने पर दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रही कार ने अचानक सड़क पर चढ़े रामबीर की मोपेड में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद रामबीर कार की चपेट में आने पर काफी दूर तक घिसटता चला गया। वहीं डिवाईडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक को भी चोटें आई हैुं। सूचना पर पुलिस एवं एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंच कर रामबीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सयों के अनुसार, घायल के दोनों पैरों में फ्रेक्चर के साथ सिर में गंभीर चोटें आई हुई है। घायल की हालत गंभीरजनक है।

