Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

सितंबर माह के दो दिन में 20 मिमी से अधिक हो गई बारिश

  • मौसम में बदलाव होने के कारण लोगों को गर्मी से मिली राहत
  • तापमान भी गिरा, लोेगों ने राहत की महसूस

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सितंबर के महीने में जहां गर्मी का प्रकोप लगातार देखने को मिल रहा था, लेकिन अचानक दो दिन से मौसम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद दो दिन में 20 मिमी से अधिक बारिश हो गई। बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली।

शनिवार को दिन भर मौसम में आंख मिचौली का खेल चलता रहा। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की फुल्की बूंदाबांदी भी हुई है। जिसके चलते लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। राजकीय मौसम वैधशाला पर शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 एवं न्यूनतम आर्द्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई।

बारिश अब तक 20.9 मिमी दर्ज की गई। जबकि शनिवार को 01.7 मिमी बारिश हुई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि यह बारिश फसलों के लिए बेहद अच्छी रहेगी। मौसम में बदलाव होने की फिर से संभावना बनी हुई है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img