Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

21 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस मिले, 67 संक्रमितों की हुई मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में शनिवार को लगातार तीसरे दिन 21 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस मिले हैं। बीते 24 घंटे में 67 और लोगों ने महामारी के आगे हार मान ली। शनिवार को सक्रिय केस में 618 की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 1,50,100 हो गए। दैनिक संक्रमण दर 4.46 फीसदी दर्ज की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 21,411 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि, इस दौरान 20,726 लोग महामारी से उबर गए। बीते तीन दिनों से रोज 21 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को 60 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा था और 21,880 नए मामले सामने आए थे। जबकि, गुरुवार को देश में 21,566 नए केस मिले थे। हालांकि, शनिवार को नए केस शुक्रवार की तुलना में कुछ कम हैं, लेकिन लगातार तीसरे दिन ये 21 हजार से ज्यादा मिले हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img