- आरक्षण पर दूसरे दिन 21 आपत्तियां कराई दर्ज
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 का आरक्षण जारी होने के बाद आपत्तियां दाखिल किए जाने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व बीडीसी पदों के आरक्षण में फेरबदल को लेकर 21 आपत्तियां दर्ज कराई गई। 08 मार्च के बाद आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण जारी होने के बाद जनपद के थानाभवन, कैराना, कांधला, ऊन, शामली ब्लाक क्षेत्रों से दूसरे दिन भी आपत्तियां दर्ज कराई गई। त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर जारी हुए आरक्षण के बाद कई नेताओं की राजनीति का गणित बिगड़ गया है।
अब नेताजी आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज कर आरक्षण बदलवाने की मांग की मांग में जुटे हैं। सीटों पर यदि आरक्षण में फेरबदल होता है तो निश्चित तौर पर सीटों के समीकरण में बदलाव हो जाएंगे। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने कहा कि आगामी आठ मार्च तक आपत्तियां ली जाएगी। दूसरे दिन भी 21 आपत्तियां मिली है। जिनमें सर्वाधिक प्रधान पद के लिए है।

