जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: दस दिन पूर्व क्षेत्र के ग्राम मुकरपुर सत्ती निवासी सड़क दुर्घटना में मारे गये पुलिस कांस्टेबल की माँ ने भी पुत्र के सदमे में प्राण त्याग दिए। मां बेटे की मौत से गाँव में मातम पसर गया।कई ग्रामीणों के घर में चूल्हे भी नही जले।मृतका की अंतिम यात्रा पूरा गांव अंतिम विदाई देने को उमड़ पड़ा।
ग्राम मुकरपुर सत्ती निवासी पूरन सिंह जनपद हरदोई के थाना शाहबाद में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात था।गत 25 सितंबर की रात्रि में पूरन की डयूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुत्र की मौत खबर मिलने के बाद से ही मृतक पूरन की 75 वर्षीय माता सोमी देवी सदमे में आ गई थी और तब ही सी उन्होंने खाना पड़ छोड़ दिया था।
मंगलवार की रात सदमे में आई सोनी देवी की अचानक मौत हो गई है। दस दिन के भीतर मां बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सोनी देवी की मौत से गाँव भर में शोक व्याप्त हो गए। कई ग्रामीणों के घरों में शोक के चलते चूल्हे नही जले।मृतका की अंतिम यात्रा में पूरा गांव उमड़ पड़ा।मा बेटे की मौत से पूरे गांव की आंखे नम थी।

