Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा,माता रानी को लगाएं पंचामृत का भोग, जानें प्रसाद बनाने की विधि

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज शुक्रवार यानि 4 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रह्मचारिणी को तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है। उनके दाहिने हाथ में माला और बाएं हाथ में कमंडल होता है। मां ब्रह्मचारिणी को दूध, चीनी और पंचामृत का भोग लगाना काफी शुभ बताया गया है।

तो चलिए आज हम आपको सही विधि से पंचामृत बनाना सिखाएंगे। ताकि आप भी अपने हाथों से पंचामृत बनाकर माता रानी को इसका भोग लगा सकें। ऐसा करने से माता रानी का दूसरा स्वरूप आपसे जरूर प्रसन्न होगा और आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

पंचामृत क्या होता है?

पंचामृत एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है ‘पांच अमृत’। पंचामृत का उपयोग हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। ये खासतौर पर पांच तत्वों से मिलकर बना होता है, जो निम्नलिखित हैं।

पंचामृत बनाने की सामाग्री

  • दूध – 1 कप
  • दही – 1/2 कप
  • घी – 1 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच
  • शक्कर

पंचामृत बनाने की विधि

  • पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप ठंडा दूध लें। अब दूध में 1/2 कप ताजा दही मिलाएं और इसे अच्छी तरह से घोल लें। ध्यान रखें कि दही दूध में अच्छी तरह से मिक्स हो जाना चाहिए।
  • अब इसमें 1 चम्मच घी डालें और अच्छे से मिलाएं। इसके बाद 1 चम्मच शहद मिलाएं और फिर से मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच शक्कर डालें और इसे घुलने तक अच्छी तरह से हिलाएं।
  • भोग लगाने से पहले इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाने के बाद पंचामृत तैयार है। इसे पूजा में माता रानी को अर्पित करें और बाद में इसे प्रसाद के रूप में वितरित करें।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img