- खरीदे गए मकान पर कब्जे देने की मांग को लेकर पहुंचा था परिवार
- मृतका को पोस्टमार्टम, बेटी को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल भेजा
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: गांव गढ़ीदौलत में खरीदे गए मकान पर कब्जा लेने की बात करने गई मां-बेटी को मकान मालिक और उसके परिजनों ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ दे दिया। हालत बिगड़ने पर महिला और किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। युवती को गंभीरावस्था में रेफर कर दिया।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी इस्तकार पुत्र मंजूर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह कैंसर का मरीज है। गांव के ही मजाहिर का मकान सात लाख पचीस हजार रुपये में खरीदा था। पीड़ित ने कैराना तहसील में लिखा पढ़ी करवाने के बाद मकान मालिक को उक्त रुपये सौंप दिए थे। लिखा पढ़ी में 15 सितंबर को मकान मालिक को मकान खाली कर पीड़ित इस्तकार को कब्जा देना था। पीड़ित का आरोप है कि मकान मालिक ने 15 सितंबर को कब्जा देने से साफ मना कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मकान मालिक मजाहिर, आबिद, जहुर व शराफत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शांति भंग की धारा में चालान कर दिया था। पिछले कई दिनों से पीड़ित और उसकी पत्नी फुरकाना इंसाफ के लिए भटक रहे थे।
इंसाफ न मिलने के चलते पीड़ित और उसकी पत्नी फुरकाना अपनी 15 वर्षीय पुत्री नबिया के साथ गुरुवार को मजाहिर के मकान पर पहुंचे थे। जहां पर पहले से गंगेरू के गांव प्रधान राशिद व अन्य लोगों ने उनको पीने के लिए कोल्ड्र ड्रिंकदी। जिस पर पीड़ित ने तो बीमारी के चलते कोल्ड्र ड्रिंक पीने से मना कर दिया था, लेकिन पत्नी और बेटी ने कोल्ड्र-ड्रिंक पी ली थी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद मां बेटी की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद मौके पर दर्जनों लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में परिजनों ने मां बेटी को गंभीर हालत में कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला फुरकाना की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों ने युवती की हालत को गंभीर देखते हैं जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोटर्स्माटम के लिए भेज दिया।
सूचना पर एसएसपी अभिषेक और सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली। मामले में मृतका के पति इस्तकार ने गांव के ही गांव प्रधान राशिद व मजाहिर समेत अन्य लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में एसएसपी अ•िाषेक का कहना है कि मामले में पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए गए है।

