Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

ब्रेकर पर उछलकर बाइक फिसलने से मां की मौत बेटा गंभीर

  • कांधला में दिल्ली बस स्टैंड पर ब्रेकर पर उछलकर गिरे बाइक सवर

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: दिल्ली बस स्टैंड पर बे्रकर पर उछलकर बाइक असंतुलित होकर फिसल गई जिसमें बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटे को गंभीर हालत में रैफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव पेलखा निवासी महिला रितु (50) अपने पुत्र आकाश के साथ कांधला कस्बे में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। शुक्रवार को महिला अपने पुत्र आकाश के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रही थी। जैसे ही बाइक सवार युवक कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचा तो बाइक ब्रेकर से उछलकर असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें महिला और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। चिकित्सकों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। सूचना पर महिला के परिजन और रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि ब्रेकर से उछलकर बाइक असंतुलित होकर फिसल गई जिसमें महिला की मौत हो गई है जबकि उसका पुत्र घायल है। मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img