Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

आईएसआईएस से जुड़े कोयंबटूर धमाकों के तार, आरोपी ने कबूला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोयंबटूर शहर में हुए विस्फोट के एक मामले के छह आरोपियों में से एक व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वह केरल की एक जेल में दो लोगों से मिला था, जिनका संबंध श्रीलंका में ईस्टर बम विस्फोटों में शामिल आईएसआईएस समूह से था।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि फिरोज इस्माइल ने कबूल किया कि उसने पड़ोसी राज्य की जेल में बंद मोहम्मद अजहरुद्दीन और राशिद अली से मुलाकात की थी और मुलाकात के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ जारी है। अजहरुद्दीन और अली अपने खिलाफ पड़ोसी राज्य में एक मामले के सिलसिले में जेल में हैं।

पुलिस ने कहा कि पांच आरोपियों को उनके घर ले जाया गया और तलाशी ली गई। इस बीच पुलिस ने कोयंबटूर जिले में वाहनों की जांच जारी रखी और सड़क किनारे खड़ी लावारिस मोटरसाइकिलों और कारों को कब्जे में ले लिया। इसके अलावा अधिकारियों ने केरल के साथ तमिलनाडु की सीमा पर पुलिस और वन चौकी स्थानों पर वाहनों की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने राज्य के अन्य हिस्सों में भी संदिग्धों के परिसरों की तलाशी तेज कर दी है।

23 अक्टूबर को 29 वर्षीय जमीशा मुबीन के आवास से पोटेशियम नाइट्रेट सहित 75 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया था, जो एक कार में गैस सिलेंडर विस्फोट में मारा गया था। माना जाता है कि मुबीन ने यहां तोड़फोड़ की गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश में अहम भूमिका निभाई थी। दीपावली की पूर्व संध्या पर विस्फोट उस समय हुआ जब वह शहर में कार से एक मंदिर के पास से जा रहा था और उसने एक पुलिस चेकपोस्ट से बचने की कोशिश की थी।

कार विस्फोट मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की सिफारिश के बाद जांच शुरू कर दी है। 2019 में श्रीलंका में ईस्टर बम विस्फोटों में 250 से अधिक लोग मारे गए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img