जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर/ मंडावर: थाना क्षेत्र के गांव मोडिया रविवार को मां ने बेटे को जहर देकर खुद जहर का सेवन कर लिया। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव मोडिया निवासी लक्ष्मी पत्नी मोनू ने अपने सात वर्षीय बेटे वासु को जहर खिला दिया। उसके बाद खुद भी जहर का सेवन कर लिया।
मां बेटे की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मां-बेटे को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए मां बेटे को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें।

