Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

मदरहुड विश्वविद्यालय में सप्ताहिक उत्कृष्ट का छात्राओं ने लाभ उठाया

जनवाणी ब्यूरो |

भगवानपुर: मदरहुड विश्वविद्यालय के द्वारा राष्ट्रीय बेटी दिवस दिवस पर की गयी अनूठी पहल के अभूतपूर्व नतीजे सामने आने शुरू हो गये हैं। बेटियों में शिक्षा के लिए गजब का उत्साह और रूची देखने को मिली। अनेकों बेटियों और उनके अभिभावकों ने विश्वविद्यालय द्वारा दिये गये इस उपहार का जमकर लाभ उठाया और विश्वविद्यालय द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों में अपने बच्चों को पंजीकृत कराया।

वहीं विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने इस अवसर का लाभ उठा रहीं सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया। छात्राओं ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय बेटी दिवस के इस अवसर पर चलाए जा रहे इस साप्ताहिक मुहिम का हिस्सा बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहीं हैं।

उन्होंने ने कहा कि इससे हमें इन कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, क्योंकि कोरोना काल में अधिकतर परिवारों की आर्थिक हालात ठीक नहीं हो पा रही हैं। छात्राओं के अभिभावकों ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद किया और इस अनूठी पहल को बेटियों के लिए वरदान बताया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) नरेन्द्र शर्मा जी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा एक सप्ताह 27 सितंबर से 4 अक्टूबर के लिए प्रत्येक पाठयक्रम में प्रथम वर्ष की टयूशन फीस का 50 प्रतिशत माफ करने का निर्णय लिया गया है जिसकी समस्त क्षेत्रवासी प्रशंसा कर रहें हैं और बेटियों को विश्वविद्यालय में प्रवेश दिलाने हेतु आ रहे हैं और हमें आशा है कि यह मुहिम बेटियों की शिक्षा के लिए बेहद लाभदायक रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img