Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

पांच चोरों से 11 मोटरसाइकिल बरामद की

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर व आसपास बाइकों की चोरी कर उन्हें मेरठ में बेचने वाला एक गैंग पुलिस ने दबौच लिया। पकड़े गए पांच चोरों के पास से 11 चोरी की बाइक बरामद की। चार बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने पांचों के खिलाफ चोरी का माल बरामद होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।

इस संबंध में बड़ौत एसएचओ अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल लेकर मेरठ में बेचने के लिए जाने वाले हैं। पुलिस की दो टीम गठित की गई। मुखबिर के बताए स्थान कोताना रोड से बड़ौली गांव में जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की।

इस घेराबंदी में पुलिस को पांच बदमाश मिल गए। इनके पास से एक दर्जन बाइक बरामद की गई। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में बावली गांव निवासी मनोज कश्यप पुत्र महीपाल, प्रियांशु तोमर उर्फ निक्की पुत्र बालिस्टर निवासी छपरौली रोड बड़ौत, सूरज पुत्र हरवीर निवासी मुकंदपुर थाना छपरौली, प्रदीप पुत्र इंद्रपाल निवासी बावली व जितेन्द्र पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी बलजीत नगर छपरौली रोड बड़ौत हैं।

उनसे बाइक के संबंध में पूछने पर बताया कि वह इन बाइकों को जगह-जगह से चोरी किया है। वह इन्हें मेरठ में बेचने के लिए ले जा रहे थे। कोतवाल ने बताया कि इनके चार साथी मौके से भागने में सफल हो गए। पकड़े गए बदमाशों ने उनके बारे में जानकारी दी। फरार होने वालों में बावली निवासी प्रवीण व सुनिल पुत्रगण महीपाल, सागर व सायन के पते व पिता के नाम को उन्हें पता नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img