- ब्लॉक में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने लगाया कैंप
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: खंड विकास कार्यालय के प्रांगण में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा नि:शुल्क सहायक उपकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने दिव्यांगजनों को नि:शुल्क उपकरण वितरित किए। इस मौके पर दर्जनों लोग मौजूद रहे।
गुरूवार को खंड विकास कार्यालय के प्रांगण में गुरूवार को दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन का किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप चौधरी ने कार्यकर्ताओं और दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देश के गरीब लोगों के लिए उज्जवला योजना, शौचालय बनवाए, गरीब लोगों के आयुष्मान कार्ड योजना, तीन तलाक विधेयक के साथ ही कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो लोग धार्मिक रूप से पीड़ित थे, और भारत में रह रहे थे।
उन्हें भारत की नागरिकता देने का काम सरकार ने किया है। केंद्र सरकार के द्वारा देश के हर गांव, हर शहर में अंतिम छोर तक बैठने वाले गरीब मजदूर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान सांसद प्रदीप चौधरी ने 44 दिव्यांगों को ट्राई साईकिल, 4 दिव्यांगों को व्हील चेयर, 33 दिव्यांगों को बैशाखी, 15 को छड़ी, 3 को स्मार्ट कैन, और आठ दिव्यांगों को कान की मशीन वितरित की।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर प्रसाद तिवारी, बीडीओ पुनीत कुमार, सहायक विकास अधिकारी संदीप कुमार, एडीओ पंचायत सुशील मलिक, नरेश सैनी, संजीव किवाना, पूर्व प्रधान नीरज मलिक, पूर्व प्रधान राजपाल सिंह, भूपेंद्र शर्मा, जाहिद राज, इकबाल मंसूरी सहित आदि मौजूद रहे।

