बिजनौर: जनपद में गांव स्वाहेड़ी के नजदीक सांसद लिखी थार से एक बाइक की टक्कर हो गई। इसमें मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति व एक मासूम गंभीर रुप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने थार सहित आरोपी ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में लगी है।