Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

सांसद ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी चेयरमैन के सामने उठाई समस्या

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: सांसद ने मंगलवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के चेयरमैन से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न मार्गों को गुणवत्तापूर्ण बनाने, कट देने, सर्वि रोड बनाने सहित आदि मांग रखी। वहीं बडागांव के त्रिलोकतीर्थ धाम को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की मांग रखी, ताकि वाहन चालकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बागपत से सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के चेयरमैन सुखबीर सिंह संधू से मुलाकात की। उन्होंने उनके सामने नेशनल हाइवे (दिल्ली -सहारनपुर, दिल्ली- देहरादून डेडिकेटिड इकोनॉमी कॉरिडोर, मेरठ-बागपत एवं दिल्ली-मेरठ को जल्दी गुणवत्तापूर्ण बनवाने, कट, सर्विस रोड और जल निकासी समस्या दूर करने, मोदीनगर के किसानों की जायज मुआवजा की मांग को पूरा करने, त्रिलोकतीर्थ धाम बड़ागांव को ईस्टर्न पेरीफेरल से जोड़ने सहित आदि समस्याओं को रखा।

उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का निस्तारण होने से वाहन चालकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। साथ ही हाइवे से बडागांव त्रिलोकतीर्थ से जुडने के बाद श्रद्धालुओं की भी परेशानी दूर होगी। जिसके बाद चेयरमैन ने उनकी समस्याओं का जल्द ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img