नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का हर वीकएंड दर्शकों के लिए खास होता है, क्योंकि इस दिन शो के होस्ट सलमान खान मंच संभालते हैं और प्रतियोगियों की हकीकत सामने लाते हैं। इस शनिवार प्रसारित हुए वीकएंड का वार एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब सलमान ने सबसे पहले इंफ्लुएंसर मृदुल तिवारी से बात की। बातचीत के दौरान मृदुल तिवारी खुद को संभाल नहीं पाए और कैमरे के सामने रो पड़े।
सलमान खान ने मृदुल तिवारी को कहा
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के प्रोमो वीडियो में सलमान खान ने मृदुल तिवारी को कहा, ‘मृदुल, आपको समझ आ रहा है यह खेल? आज मैं आपको वीकएंड का वार में रखना नहीं चाहता था, रूम में भेजने वाला था। क्या आपको यहां कुछ ऐसा नहीं दिखता, जिस पर आप अपनी राय दें। आप बिल्कुल भी शो में दिख नहीं रहे हो।’ इस पर मृदुल कहते हैं, ‘सर, मैंने कभी किसी के साथ झगड़ा नहीं किया।’ इस पर सलमान बोले, ‘किसने कहा कि यहां लड़ने से नजर आते हैं?’ इसके बाद मृदुल बहुत फूट-फूटकर रोए।
इस बार कौन होगा घर से बाहर
वीकएंड का वार एपिसोड में एक सदस्य घर से बाहर होता है। इस बार घर से बाहर होने के लिए नीलम गिरी, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और प्रणीत मोरे नॉमिनेट हुए हैं। देखना होगा कि इनमें से कौन घर से बाहर होता है।

