Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

मुंबई की जीत में चमके सूर्य, मुंबई ने रॉयल्स को 57 रन से हराया

  • मुंबई की जीत में चमके सूर्य 
  • खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी, मुंबई ने रॉयल्स को 57 रन से हराया
 नई दिल्ली, भाषा: सूर्य कुमार यादव के तेजतर्रार अर्धशतक के बाद जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की तूफानी गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से रौंदकर जीत की हैट्रिक बनाते हुए अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।
सूर्य कुमार ने 47 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन की अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के अलावा हार्दिक पंड्या (19 गेंद में नाबाद 30) के साथ पांचवें विकेट के लिए छह ओवर में 76 रन की अटूट साझेदारी करके मुंबई को चार विकेट पर 193 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इन दोनों की पारियों की बदौलत मुंबई की टीम अंतिम चार ओवर में 60 रन जुटाने में सफल रही। इसके जवाब में रॉयल्स की टीम बुमराह (20 रन पर चार विकेट), जेम्स पेटिनसन (19 रन पर दो विकेट) और बोल्ट (26 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने जोस बटलर (70) के अर्धशतक के बावजूद 18.1 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। बटलर के अलावा जोफ्रा आर्चर (24) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। मुंबई की टीम के छह मैचों में चार जीत से आठ अंक हो गए हैं और टीम बेहतर नेट रन गति के कारण दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़कर शीर्ष पर काबिज हो गई है। मुंबई ने इसके साथ ही रॉयल्स के खिलाफ लगातार चार हार के क्रम को तोड़ दिया। दो जीत से शुरुआत करने वाले रॉयल्स की यह लगातार तीसरी हार है और टीम के पांच मैचों में चार अंक हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने तीसरे ओवर में 12 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए। पारी की दूसरी ही गेंद पर बोल्ट ने यशस्वी जायसवाल (00) को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया जबकि जसप्रीत बुमराह के अगले ओवर में कप्तान स्टीव स्मिथ (06) भी विकेटकीपर को कैच दे बैठे। बोल्ट के अगले ओवर में संजू सैमसन (00) भी रोहित को आसान कैच दे बैठे। रॉयल्स की टीम पावर प्ले में तीन विकेट पर 31 रन ही बना सकी। जोस बटलर और महिपाल लोमरोर (11) ने विकेटों के पतन पर विराम लगाया लेकिन मुंबई की धारदार गेंदबाजी के सामने उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच लोमरोर का धैर्य जवाब दे गया और वह राहुल चाहर पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहरा गए तथा स्थानापन्न खिलाड़ी अनुकूल रॉय ने उनका शानदार कैच लपका। बटलर ने राहुल पर पारी का पहला छक्का जड़ा और नौवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। बटलर ने इसके बाद रन गति बढ़ाने का जिम्मा उठाया। उन्होंने कृ्रणाल पंड्या पर छक्का जड़ा और फिर राहुल पर छक्के के साथ 34 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। बटलर ने कीरोन पोलार्ड का स्वागत लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ किया लेकिन इस तेज गेंदबाज ने पेटिनसन के अगले ओवर में उनका बाउंड्री पर शानदार कैच लपका।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img