Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

मुंबई के शिवसेना नेता संजय राउत ने कसा तंज, बोले- उन्हें सर्कस में जाना चाहिए…

जनवाणी ब्यूरो |

मुंबई: आज सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में वापसी से विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस, नीतीश कुमार को विपक्षी दलों के गठबंधन का संयोजक नियुक्त करने के पक्ष में थी। संजय राउत ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह से विपक्षी गठबंधन छोड़ा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

संजय राउत ने कहा ‘अगर कोई सोचता है कि नीतीश कुमार के जाने से INDIA गठबंधन में दरार पैदा हो जाएगी तो यह सही नहीं है। वास्तव में ऐसे लोगों के जाने से संगठन और मजबूत होगा। संजय राउत ने कहा कि वहां राजद के तेजस्वी यादव विपक्षी गठबंधन को मजबूत बनाएंगे। नीतीश का मतलब बिहार नहीं है। संजय राउत ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राज्य के लोगों को यह पसंद आएगा कि एक व्यक्ति एक ही कार्यकाल में कई बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले?

शिवसेना (यूबीटी) नेता राउत ने कहा नीतीश, भाजपा का असली चेहरा नहीं जानते और वह (भाजपा) उन्हें खत्म करने जा रही है। राउत ने कहा यह बिहार की पहचान खत्म करने की भाजपा की चाल है। महाराष्ट्र में भी उन्होंने एकनाथ शिंदे के साथ प्रयोग किया, लेकिन शिंदे का मतलब महाराष्ट्र नहीं है या अजित पवार का मतलब महाराष्ट्र नहीं है। शिवसेना नेता ने बताया कि नीतीश के विपक्षी गठबंधन से निकलने में कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस, नीतीश को गठबंधन का संयोजक नियुक्त करने के पक्ष में थी। कांग्रेस ने हमारे साथ चर्चा भी की थी, लेकिन साथ ही यह जानकारी भी आ रही थी कि नीतीश का भाजपा के साथ कोई गुप्त समझौता हो रहा है। राजनीति में हर कोई हर किसी के बारे में जानकारी रखता है।’ संजय राउत ने कहा ‘उन्हें (नीतीश) सर्कस में जाना चाहिए। सर्कस में अच्छे दिन आएंगे। उन्हें पलटू राम सर्कस बनाना चाहिए और भाजपा को उसका रिंगमास्टर बनना चाहिए।’

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश कुमार पर निशाना साधा। जयराम रमेश ने कहा कि नीतीश के जाने से विपक्षी गठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। किशनगंज में पत्रकारों से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा ‘आया राम, गया राम’ की जगह ‘आया कुमार, गया कुमार’ होना चाहिए। जयराम रमेश ने दावा किया कि नीतीश कुमार का विश्वासघात, प्रधानमंत्री की योजना का हिस्सा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img