जनवाणी संवाददाता |
शामली: राष्ट्रीय खेल दिवस दो दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप शामली। समीपवर्ती ग्राम लिलौन स्थित मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रारंभ हुई दो दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब दबदबा रहा।
एयर राइफल पीप साइट स्पर्धा में टॉप-8 के फाइनल मुकाबले में चैंपियन निखिल मलिक, उप चैंपियन शोएब मलिक और तीसरे स्थान पर रुद्र चौहान रहे। ये तीनों निशानेबाज मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के ही शूटर हैं। एयर पिस्टल टॉप-8 के फाइनल मुकाबले में चैंपियन मुजफ्फरनगर के आर्यन, उप चैंपियन मंसूरी क्लब के अवनीश कुमार और तीसरे पर शुभ पंवार रहे। सभी विजेताओं एवं उप विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत एयर पिस्टल सीनियर मेन स्पर्धा में वंश शर्मा गोल्ड, सागर गौतम रजत पदक और प्रिंस हुड्डा ने कांस्य पदक जीता। एयर पिस्टल यूथ मेन में शुभ पंवार गोल्ड मेडल, आर्यन रजत पदक तथा अभिषेक मलिक ने कांस्य पदक जीते।
एयर पिस्टल आईएसएसएफ स्पर्धा में आरिश चौधरी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। एयर पिस्टल सब जूनियर वर्ग में लाभ पंवार ने गोल्ड मेडल, अभय तोमर ने रजत पदक तथा भानु तोमर ने कांस्य पदक झटका। एयर पिस्टल सब यूथ मेन में रजत ने स्वर्ण पदक, शोएब ने रजत पदक तथा अनुष ने कांस्य पदक जीता। एयर पिस्टल सब यूथ वूमन में आरजू ने स्वर्ण पदक जीता। एयर राइफल पीप साइट सीनियर स्पर्धा में निखिल मलिक ने गोल्ड मेडल, राहुल कुमार ने सिल्वर तथा शोएब मलिक ने ब्रोंज मेडल जीता। एयर राइफल यूथ मेन स्पर्धा में में अक्ष चौहान ने स्वर्ण पदक, रुद्र चौहान ने रजत पदक तथा अमर चौधरी ा्ने कांस्य पदक पराप्त किया। सभी विजेताओं को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। चैंपिनशिप में बड़ौत, पानीपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली के शूटरों ने प्रतिभाग किया

