Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

मुनव्वर राणा की हालत गंभीर, एसजीपीजीआई में भर्ती

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज मंगलवार को मशहूर शायर मुनव्वर राना को गंभीर हालत में एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। वे कुछ समय से गंभीर समस्याओं से पीड़ित हैं। दो दिन पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर पीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग में शिफ्ट कराया गया।

नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. नारायण प्रसाद ने बताया कि मुनव्वर राना किडनी के रोग से पीड़ित हैं। उनकी डायलिसिस होती रहती है। उन्हें दिल और फेफड़े से संबंधित समस्याएं हैं। इसके अलावा सीओपीडी से भी पीड़ित हैं।

मौसम बिगड़ने पर उनकी तकलीफ बढ़ जाती है। इससे भी उनकी स्थिति थोड़ी गंभीर है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उन पर नजर रखे है। उनकी बेटी ने इस बारे में जानकारी दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ram Rahim: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राम रहीम को मिली राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा...

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...
spot_imgspot_img