Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

नगर निगम की एंटी लिटरिंग टीम द्वारा 7 किलो पॉलीथिन जब्त की

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा बनाई गई एंटी लिटरिंग टीम को रुड़की शहर में गंदगी व पॉलीथिन के लिए चालान के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम रुड़की की एंटी लिटरिंग टीम ने रामनगर, आजाद नगर, गणेशपुर आदि में ठेली वालों से पॉलीथिन बरामद कर उनके चालान किए गए व गंदगी के लिए चालान किए गए।

नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि कोरोना के चलते शहर में पॉलीथिन का प्रयोग बढ़ गया था जिसको देखते हुए एंटी लिटरिंग टीम के द्वारा पॉलीथिन व गंदगी के लिए दैनिक रूप से चालान किए जा रहे हैं जिसमें आज एंटी लेटरिंग टीम द्वारा 13 चालान किए गए।

मेयर गौरव गोयल द्वारा बताया गया कि रुड़की को पॉलीथिन मुक्त करने के नगर निगम रुड़की अपनी कमर कस चुका है जल्द ही रुड़की पॉलीथिन मुक्त होगी लेकिन यह तभी मुमकिन हो पाएगा जब हमारे साथ साथ रुड़की नगर नगरवासी भी पॉलीथिन का त्याग करेंगे वह कपड़े के थैले जूट के थैले का प्रयोग करेंगे।

रुड़की शहर को साफ व स्वच्छ रखना हम सब शहर वासियों की जिम्मेदारी है। अपना रुड़की स्वच्छ रुड़की सुंदर रुड़की। चालान टीम में गौतम, सुमित, अरुण, हर्षित, सूरज मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img