Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

नगर निगम बोर्ड बैठक : सदन से सड़क तक बवाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम की बोर्ड बैठक में शनिवार को बवाल हो गया। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज से धक्का मुक्‍की और मारपीट के बाद भाजपा पार्षदो ने सपा और बसपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। टाउन हॉल से लेकर मारपीट शुरू हुई और सड़क तक मारपीट होती रही। इसी बीच राज्य ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर भी यहां पहुंच गए थे। कुछ पार्षदों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है ।

दरअसल, भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज जैसे सदन में बोले तभी हंगामा और धक्का मुक्की और मारपीट कर दी। इसके बाद भाजपा पार्षद भड़क गए और सपा बसपा और ओवैसी के पार्षदों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। ये बवाल करीब बीस मिनट तक चला। इसके बाद पुलिस ने पार्षदों को बचाया और कुछ पार्षदों को हिरासत में भी लिया गया है ।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद मेयर हरिकांत अहलूवालिया और नगरायुक्त ने बोर्ड बैठक समाप्त करने की घोषणा कर दी । बाद में मेयर हरिकांत अहलूवालिया और ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज नगर निगम के मेयर ऑफिस में पहुंचे,जहां भाजपा पार्षदों की बैठक ली।

उधर मेयर हरिकांत अली वाले ने कहा कि जो सदन में हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सदन की वीडियोग्राफी कराई गई थी,जिसमें जांच कराई जा रही है इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जो सदन का सम्मान नहीं कर सकते उनके सदन में रहना अनुचित है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img