Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नाले का निर्माण शुरू कराया

जनवाणी ब्यूरो |

शिवालिकनगर: नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कल ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील शर्मा डिंपी व पदाधिकारीयों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान व्यापारियों ने मुख्य नाले की समस्या उनके सामने रखी थी। जो कि शिवालिक नगर के मध्य में बहुत बड़ा नाला है।

पिछले 35 वर्षों से कभी साफ नहीं हुआ था और काफी खराब पड़ा हुआ था। चेयरमैन राजीव शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज इस नाले पर कार्य शुरू करवाया। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि व्यापारी भाइयों की और क्षेत्रवासियों की जो भी समस्याएं हैं। उनका जल्द ही समाधान किया जाएगा और नगर पालिका को एक आदर्श नगर पालिका सभी के सहयोग से बनाया जाएगा।

36 18

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील शर्मा डिंपी ने कहा कि हमारे आग्रह पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और जो भी समस्याएं हमने बताई। उन पर तुरंत कारवाई करते हुए उन्होंने उनका समाधान किया। सभी व्यापारी उनका हार्दिक आभार व धन्यवाद प्रकट करते हैं।

इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई, अमित भट्ट, नवीन, आशीष रस्तोगी, देवेंद्र चौहान, शशिकांत भनोट, शशि भूषण पांडे, अजय अरोड़ा, अरुण पंडित, अंशुल शर्मा, रतीभान सैनी, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img