Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: शहर में चक्कर रोड पर स्थित जीवन रक्षक नशा मुक्ति आश्रम एवं वृद्ध आश्रम है। नशा मुक्ति केंद्र में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव धारूवाला मंडावली निवासी 21 वर्षीय प्रीत पुत्र सत्येंद्र भी छह माह से नशा मुक्ति केंद्र में बंद था। शुक्रवार देर रात उसकी नशा मुक्ति केंद्र की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

स्टाफ का कहना है कि उसने छत से कूदकर छलांग लगाई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। हंगामे के दौरान नशा मुक्ति केंद्र के स्टाफ व सभी नशेड़ी दीवार फांदकर भाग गए। दो घंटे हंगामा हुआ। जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

इस मामले में मृतक के पिता के तहरीर पर नशा मुक्ति केंद्र के संचालक व स्टाफ के खिलाफ छत से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर नशा मुक्ति संचालक सहित स्टॉप पर मुकदमा दर्ज।

अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img