Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

अपहरण के बाद मासूम की हत्या, गंगा पार रेत में दबा दिया था शव…

जनवाणी ब्यूरो |

वाराणसी: 12 वर्षीय मासूम का शव गंगा पार रेत में दबा मिलने से सनसनी फैल गई।थाना जैतपुरा अंतर्गत लधनपुरा से अपहरण हुए 12 वर्षीय बालक का शव रविवार दोपहर रामनगर के सुजाबाद इलाके में गंगा किनारे रेत में मिला। पुलिस के मुताबिक हत्यारों ने मासूम के गले को रस्सी से दबाकर गला घोटा था। हत्या करने के बाद मासूम के शव को आरोपियों ने रेत में दबा दिया था। सूचना मिलते ही मौके पर डीसीपी काशी जोन आर.एस. गौतम फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई कर रही है। घटना की सूचना लगते ही मासूम के घर मातम का माहौल है। दूसरी तरफ घटना से नाराज़ लोगों ने घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है की रात में घटना की सूचना दी गई तभी पुलिस सक्रियता से जांच शुरु कर दी होती तो यह नौबत नहीं आती।

बताते चलें कि मृतक मासूम के पिता हफीजुर्रहमान का बेटा मोहम्मद अनस शनिवार रात 8 बजे घर से बाहर खेल रहा था उसके बाद दिखाई नही दिया। पिता का आरोप है की रात करीब 9 बजे के लगभग मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया कि आपका लड़का मेरे पास है और मै इसे अभी भेज दे रहा हूँ। लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी बेटा वापस नहीं आया। तब पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पिता की तहरीर पर जैतपुरा पुलिस ने अपहरण की धारा 363 में प्राथमिकी दर्ज की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img