Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

पत्नी से आपसी कलह में पति ने लगाई फांसी, मौत

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: परिवार में आपसी कलह के चलते एक व्यक्ति ने लगाई फांसी। ग्राम बहादरपुर निवासी नवनीत राजपूत पुत्र हेतराम सिंह आयु 33 वर्ष पत्नी से आपसी कलह में फांसी लगा ली। पुलिस ने मामले में शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।

किरतपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम बहादरपुर निवासी नवनीत राजपूत कोटद्वार रहता था। वह एक दिन पहले ही बिजनौर अपने गांव आया था। शनिवार को नवनीत राजपूत ने अपने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगा ली। नवनीत कई वर्षाें से कोटद्वार में काम कर रहा था।

वह अपने परिवार के साथ में ही रह रहा था। पिछले कुछ दिनों से घर में मनमुटाव के चलते मानसिक तनाव में था। कई दिनों से वह घर में नहीं आ रहा था। इसकी जानकारी उसकी पत्नी ने अपने ससुराल पक्ष को ग्राम बहादरपुर में परिजनों को दी, जिसके बाद उन्होंने थाना कोटद्वार में तहरीर भी दी थी।

बाद में वह शुक्रवार की शाम को मिल गया और उसे अपने घर बहादरपुर वापस ले आए थे। शनिवार की सुुबह जब परिवार के लोग ग्राम में प्रभात फेरी के लिए गए उस वक्त खुद को अकेला देख नवनीत ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवनीत के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img