Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

मुजफ्फरनगर के डॉ दानिश को मिला स्कीट शूटिंग में गोल्ड मेडल

जनवाणी संवाददाता |

मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर दानिश खान ने स्कीट शूटिंग चैंपियनशिप में सटीक निशाने लगाकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस वर्ष आयोजित हुई विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में डॉ दानिश खान का यह चौथा गोल्ड मेडल है।

दिल्ली में डॉ करनी सिंह शूटिंग रेंज पर आयोजित 46वीं उत्तर प्रदेश शूटिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दानिश खान ने प्रतिभाग किया था। डॉ दानिश खान ने बताया कि शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने स्कीट इवेंट में प्रतिभाग किया था। जिसमें उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि इस साल लगातार शूटिंग प्रतियोगिताओं में यह उनका चौथा गोल्ड मेडल है। उन्होंने बताया कि 1990 से लेकर आज तक यह उनका 17वां गोल्ड मेडल है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जिसकी तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि पिछली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह एक पॉइंट से गोल्ड मेडल से चूक गए थे।

2 माह पहले मिला था चैंपियन आफ़ दी चैंपियंस का खिताब

डॉ दानिश खान ने निशानेबाजी में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा कर जनपद को गौरवान्वित कराया है। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली में हाजी अली प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है।

इससे पहले मई माह में आयोजित हुई ग्रैंड फ्री शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए भी उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। उन्हें चैंपियन आफ़ दी चैंपियंस के खिताब से नवाजा गया था।

इससे पहले पटियाला और दिल्ली में आयोजित हुई अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भी वह स्कीट शूटिंग में गोल्ड जीत चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img