जनवाणी संवाददाता |
शाहपुर: कस्बे में स्थित मियां वाला तालाब पर आसपास के लोगो द्वारा किये गए अतिक्रमण को नगर पंचायत शाहपुर ने हटवा दिया। अतिक्रमण हटवाने के दौरान पंचायत कर्मियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। बुधवार को हटाए गए अतिक्रमण के दौरान एक दर्जन मकानों को ध्वस्त किया गया। मकान ध्वस्त हो जाने से उनमें रहने वाले लोग तड़फते नजर आए।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
कस्बे के मौहल्ला कस्साबान में स्थित खसरा नम्बर 657 जो सरकारी अभिलेखों में मियां वाले तालाब के रूप में दर्ज है। उक्त तालाब की भूमि पर आसपास रहने वाले लोगो ने अतिक्रमण कर पक्के मकान बना लिए थे। बुधवार को नगर पंचायत कर्मियों ने मौके पर पँहुच तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कर दिया।

उक्त भूमि पर बने पक्के मकानों को ध्वस्त कर दिया। मकानों में रहने वाले लोग अपना आशियाना गिरते ही रीते बिलखने लगे। अतिक्रमण हटाने के दौरान पंचायत कर्मियों को लोगो के विरोध का भी सामना करना पड़ा। पुलिस बल की मौजूदगी के चलते पंचायत कर्मीयो ने अतिक्रमण हटाया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर मिश्रा का कहना है कि उक्त तालाब पर नगर पंचायत द्वारा सौंदर्यीकरण कराया जाना प्रस्तावित है।
उक्त भूमि पर कब्जा किये लोगो को खाली करने के लिए कई बार नोटिस दिए गए परन्तु इन्होंने कब्जा नही हटाया। बुधवार को इन लोगो को तालाब की भूमि से कब्जामुक्त किया। तालाब की भूमि पर कब्जा किये गए अन्य लोगो को भी अति शीघ्र हटाया जाएगा।

