Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: नकुड़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत किया नशा तस्कर गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नकुड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह के निर्देशों में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में जनपद में अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सोनकर के नेतृत्व में थाना नकुड़ पुलिस टीम ने सोमवार को अम्बेहटा रोड स्थित ग्राम छुछकपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान आरोपी हिमांशू उर्फ माटू को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना नकुड़ पर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में संलिप्त रहा है।पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन सवेरा के तहत नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशा तस्करों पर सख्त प्रहार कर युवाओं को नशे के अंधकार से बाहर निकालना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img