Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

नमो भारत के यात्रियों को स्टेशनों पर मिलेंगी इलेक्ट्रिक बस सुविधा

  • यात्री आरआरटीएस कनेक्ट मोबाइल ऐप पर इलेक्ट्रिक बसों का विवरण और टाइम टेबल देख सकेंगे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एनसीआरटीसी ने नमो भारत के यात्रियों की लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के साथ मिलकर गाजियाबाद के सभी आरआरटीएस स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक बस सेवा उपलब्ध कराई है। इसके लिए आरआरटीएस स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वारों के पास ही इन इलेक्ट्रिक बसों के लिए बस स्टॉप निर्धारित किए गए हैं। आरआरटीएस स्टेशनों के पास निर्धारित स्टॉप पर ये बस सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिसकी मदद से यात्री बसों और नमो भारत ट्रेनों के बीच आसानी से आवागमन कर सकेंगे।

अभी ये सुविधा गाजियाबाद के सात अलग-अलग मार्गों के लिए उपलब्ध होंगी, जिसके लिए इन रूट्स पर लगभग 50 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्री आरआरटीएस कनेक्ट मोबाइल ऐप और आधिकारिक आरआरटीएस वेबसाइट के माध्यम से इन इलेक्ट्रिक बसों के रूट्स और टाइम टेबल की जानकारी भी मिलेगी। अभी वर्तमान मे साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशनों को इन इलेक्ट्रिक बस के रूटों के साथ एकीकृत किया गया है। इसके साथ ही मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ स्टेशनों को भी इन सिटी बसों से जोड़ने के लिए बातचीत प्रक्रिया चल रही है।

इन बसों के उपयोग से मंडोला, लोनी, दादरी और मसूरी आदि क्षेत्रों के निवासी अपने निकटतम आरआरटीएस स्टेशन तक पहुंचकर दिल्ली और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों तक अधिक सुविधाजनक तरीके से पहुंच सकते हैं। इसके अतिरिक्त, एनसीआरटीसी ने यात्रियों की लास्ट माइल कनेक्टिविटी की दिशा में साहिबाबाद और गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशनों पर आॅटो-रिक्शा, 2-व्हीलर बाइक टैक्सी के साथ-साथ 4-व्हीलर कैब आदि कैब सेवाएं प्रदान करने के लिए रैपिडो के साथ करार किया है।

वर्तमान में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के साहिबाबाद और मोदी नगर नॉर्थ के बीच 34 किलोमीटर का खंड यात्रियों के लिए संचालित है, जिसमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुराद नगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ कुल 8 स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के शेष हिस्सों पर निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली से मेरठ तक 82 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर पर जून, 2025 की निर्धारित समयसीमा तक ट्रेनों का संचालन आरंभ करने का लक्ष्य है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img