- मेरठ विकास प्राधिकरण तैयार कर रहा डीपीआर, तेजी के साथ कार्य चालू
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: काली नदी से लेकर बागपत बाइपास तक एलिवेटेड रोड बनेगा। इसकी डीपीआर मेरठ विकास प्राधिकरण तैयार कर रहा हैं। ये शहर के लिए लाइफ लाइन साबित होगा। इस पर तेजी से काम चालू कर दिया गया हैं। एलिवेटेड रोड निर्माण की सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने भी प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने रखी हैं। इसको प्राधिकरण अपने स्तर से ही तैयार करेगा। ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ये प्रस्ताव लेकर आये हैं। क्योंकि शहर में जाम की समस्या बड़ी हैं।
गढ़ रोड से एनएच-58 पर जाने के लिए पूरे शहर में जाम का सामना करना पड़ता हैं, जो सफर करीब 20 मिनट हैं, वो दो घंटे में भी पूरा नहीं हो पाता हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय के साथ मीटिंग कर इसका प्रस्ताव तैयार कराया हैं। अब प्राधिकरण इसकी डीपीआर तैयार कर रहा हैं, ऐसा ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र का कहना हैं। काली नदी से बागपत बाइपास की लंबाई करीब 12 किलोमीटर बतायी गयी हैं, जिसमें एलिवेटेड रोड तैयार किया जाएगा।
इसका रूट काली नदी से गढ़ रोड होते हुए हापुड़ रोड चौराहे पर पहुंचेगा, जहां पर इस पर उतरने और चढ़ने के लिए लिंक दिया जाएगा। यहां से लिसाड़ी थाने के आगे से होते हुए भूमिया का पुल होते हुए फुटबाल चौराहे पर फिर इसका लिंक चढ़ने और उतरने के लिए दिया जाएगा। इसके बाद सीधे बागपत बाइपास पर एनएच-58 से इसका लिंक आपस में किया जाएगा। इस तरह का प्लान मेरठ विकास प्राधिकरण ने तैयार किया हैं। इस पर जल्द ही प्राधिकरण के अधिकारी काम करेंगे। वर्तमान में इसकी डीपीआर पर कार्य किया जा रहा हैं।

