Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

कवि सम्राट दुष्यंत के नाम पर बनेगी नांगल थाने की नई पुलिस चौकी: एसपी

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: नांगल थाने में पहली और नई पुलिस चौकी बनने की तैयारी जोरों से चल रही है । जिसके लिए भूमि की तलाश भी हो चुकी है। भूमि का निरीक्षण करते हुए एसपी बिजनौर ने बताया कि इस पुलिस चौकी का नाम कवि सम्राट दुष्यन्त के नाम पर रखा जायेगा।

मंगलवार को एसपी डॉ धर्मवीर सिंह और सीओ नजीबाबाद गजेन्द्र पाल सिंह ने नांगल थाना क्षेत्र में बनने वाली पुलिस चौकी स्थल का दौरा किया।जिसके बाद उन्होंने हल्के के दरोगा विपिन कुमार को आदेश दिया कि जल्द ही भूमि का भरान करके चौकी का निर्माण कार्य शुरू किया जाये।

जिसके बाद उन्होंने बताया कि नांगल चन्दक मार्ग पर इस पुलिस चौकी का निर्माण होने से अपराध रोकने में बड़ी सफलता मिलेगी। वही इस चौकी का नाम बिजनौर जिले के कवि सम्राट दुष्यन्त के नाम पर रखा जायेगा। इस दौरान दरोगा विनोद कुमार, प्रदीप कुमार सहित वीरेंद्र कुमार शर्मा, राजबीर सिंह भूपेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img