Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

भाकियू ने किया नानू गंगनहर पुल समेत कई स्थानों पर चक्का जाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कृषि बिल के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। पूरी वेस्ट यूपी में जगह-जगह हाईवे जाम कर दिए। मेरठ में गंगनहर पुल नानू पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ने जाम लगा दिया।

यहां पहले से ही पीएसी को तैनात किया गया था, मगर किसानों के सामने एक नहीं चली और किसानों ने गंगनहर पटरी पर ट्रैक्टर को आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम कर दिया।

नानू गंगनहर पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है। यहां पर वैसे तो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई थी, लेकिन किसानों के आक्रोश के सामने पुलिस और पीएसी कर्मी एक तरफ हो गए।

हालांकि कोई इस दौरान हिंसा की सूचना नहीं है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। नानू गंगनहर पर आंदोलन की कमान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी संभाल रहे हैं, वही खिर्वा रोड पर भी किसानों ने जाम लगा दिया। जिटोली हाइवे पर भी किसानों ने चक्का जामकर दिया। मवाना से भी हाईवे जाम की सूचना मिल रहे है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img