- मुस्लिम फंड की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: मुस्लिम फंड हल्दौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भीषण सर्दी के प्रकोप से बचाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अमर सिंह पम्मी द्वारा जरूरतमंदों को लिहाफ वितरित किए गए।
शनिवार को मुस्लिम फण्ड कार्यालय पर आयोजित लिहाफ वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अमर सिंह पम्मी व मोती वाली मस्जिद के इमाम मौलाना इरशाद कासमी द्वारा करीब 50 जरूरतमंदों को लिहाफ वितरित किये गये।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि भीषण सर्दी से बचाव के लिए पालिका प्रशाशन द्वारा भी जरूरत मन्दों के लिए सभी इंतजामात किये गए है। कार्यक्रम में ब्रांच मैनेजर नासिर खान, कैशियर अंजार अंसारी, दिलशाद मलिक, मौ. उस्मान, मौ. हारून, मौहम्मद नौशाद, अमित बिट्टन, धीरेन्द्र चौहान, राजकुमार, कफील अहमद, जहीर आलम आदि मौजूद रहे।

