Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

ई-रिक्शा आगे निकालने की होड में दुर्घटना में हुई थी नरेश की मौत

जनवाणी संवाददाता |

शामली : बनत तहसील के निकट युवक की धारदार हथियार मारकर हत्या की घटना में पुलिस जांच में पाया गया कि दो ई-रिक्शा चालक आगे निकलने की होड में थे जिसके चलते दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार नरेश की मौत हो गई थी।

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत के गांधीनगर निवासी नरेश पुत्र ब्रहमपाल सिंह रेहड़े में शामली शहर में आम बेचने का काम करता था। तीन जुलाई की रात को नरेश गुरुद्वारा तिराहे से ई- रिक्शा में सवार होकर बनत के लिए रवाना हुआ था। बनत तहसील के पास सड़क किनारे नरेश खून से लथपथ मिला था उसके सिर में गं​भीर चोट थी। परिजनों व अन्य लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने धारदार हथियार मारकर हत्या का आरोप लगाते था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक खूब बहने से नरेश की मौत होना आया था।

वहीं पुलिस जांच में पाया गया कि जिस ई-रिक्शा में नरेश सवार होकर बनत के लिए रवाना हुआ था उसका चालक नशा किया हुआ था और तेजी व लापरवाही से रिक्शा चला था। इसी दौरान पीछे से आई दूसरे ई-रिक्शा चालक भी उससे आगे निकलने की होड में था।

दोनों ही लापरवाही से ई-रिक्शा चला रहे थे। बनत तहसील के पास दोनों ई-रिक्शा टकरा गई थी जिसमें एक ई-रिक्शा में सवार नरेश सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया था और आरोपी ई-रिक्शा सवार फरार हो गए थे। मृतक के भाई सुरेश ने आदर्श मंडी थाने में दोनों ई-रिक्शा सवारों आमीर पुत्र हनीफ और सुहेल निवासीगण कस्बा बनत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img