जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: एकलव्य शूटिंग रेंज पर तीन दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप दित्तीय मंगला प्लाईवुड शूटिंग चैंपियनशिप का पुरस्कार वितरण शुक्रवार शाम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि साई कोच फारूक पठान, मुजफ्फरनगर के कोच प्रमोद धीमान व हिमाचल से आर्मी आफिसर रवि जिंदल ने शूटरों को मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 10 मीटर पीप साइट एयर राइफल में वर्णित कुमार चैंपियन आफ चैंपियन प्रथम स्थान पर रहे।

