- भाकियू भानू के आह्वान जिला मुख्यालयों पर होगा कृषि कानून का विरोध
जनवाणी संवाददाता |
कोतवाली देहात: भारतीय किसान यूनियन (भानू ) के जिला प्रभारी नरेश प्रधान को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया है, क्योकि जिलाध्यक्ष चौधरी कुलबीर सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। किसानों ने फूल-मालाओं से कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नरेश प्रधान का जोरदार स्वागत किया है।
रविवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ताओं की एक बैठक क्षेत्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नरेश प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सरकार की ओर से पेश किए गए तीनों कृषि बिलों का विरोध किया जाएगा।
उन्होने कहा कि यह बिल किसानों के लिए काला बिल है। सरकार किसानों को नीचा दिखाने के लिए पीछे नही हट रही है। देश में अगर किसान परेशान होगा, तो देशवासियों को खाने के लिए अनाज तक नही मिलेगा। उन्होने कहा कि कृषि कानून वापस होने तक धरना जारी रहेगा, उनको संगठन किसानों के साथ खड़ा है।
चंदोक निवासी अनिल कुमार को जिला प्रभारी नियुक्त, राजू चेयरमैन को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक व संचालन बाबूराम भारती ने किया। बैठक में डा.पितांबर सिंह, सोहन कुमार, दीपक कुमार, चौधरी रूप राम सिंह, अमरपाल सिंह, रामपाल सिंह, हमीदुल्लाह आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।

