जनवाणी फीचर डेस्क |
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी डिजाइनर दोस्त रहीं नताशा दलाल की शादी महाराष्ट्र के अलीबाग में हो चुकी है, लेकिन इंटरनेट पर उनकी शादी की तस्वीरें लगातार आ रही हैं।
अब शादी समारोह की कई अनदेखी तस्वीरें लोगों के सामने आई हैं। वरुण और नताशा की शादी में नो-फोन पॉलिसी को लागू किया था, जिससे की शादी की कोई भी फोटो बाहर लीक ना हो।
हालांकि जैसी ही शादी समारोह खत्म हुआ, वरुण धवन ने खुद ही शादी की पहली तस्वीर शेयर की और ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई।
इसके बाद कुछ शादी की कुछ तस्वीरें शादी में आए गेस्ट और उनके फैन पेज से सामने आई। इन तस्वीरों में वरुण-नताशा के संगीत पार्टी की भी है जोकि शादी वाले दिन ही अलीबाग के होटल ‘द मैंशन हाउस’ में हुई।
इनमें से एक तस्वीर में वरुण धवन और नताशा दलाल अपने परिवार के साथ फोटो के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वरुण धवन ने सफेद टक्सिडो में काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं, जबकि नताशा ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है। इसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में नताशा के पैरेंट्स राजेश दलाल और गौरी दलाल भी दिखाई दे रहे हैं, जबकि वरुण के पैरेंट्स डेविड धवन और लाली धवन भी हैं।
ये है नताशा के गर्ल गैंग का पोज
इसके अलावा वरुण और नताशा की कोकटेल पार्टी की तस्वीर भी सामने आई। इन तस्वीरों में दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल रहे।

