- सदस्यों से संगठन को मजबूत करने पर बल दिया
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: राष्ट्रीय युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष पारस चौधरी ने नजीबाबाद के ग्राम बिजौरी में संगठन की कार्यकारिणी गठित की एवं समस्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इसके साथ संगठन की रीति नीति के अनुसार तन मन धन से संगठन के प्रति एवं हिंदू समाज के प्रति समर्पित रहने के लिए कहा।
बिजौरी की गठित कमेटी में मनोनीत सदस्यों में ब्लॉक अध्यक्ष ओम शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष देवेश शर्मा, अंकित सैनी, ब्लॉक मंत्री नरेश सैनी, ब्लॉक संयोजक मुनन कुमार, अरविंद, राजेंद्र, दीपक, यशपाल आदि को ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल पंडित ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आईडी कार्ड एवं नियुक्ति पत्र वितरित किये, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं सभी को गौ रक्षा व संरक्षण तथा हिंदू हित में कार्य करने के लिए कहा।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष हिमांशु तायल, जिला मंत्री अरविंद सालवान, जिला उपाध्यक्ष हार्दिक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष विशाल पंडित, नगर मंत्री अरूण घाघट, अक्षय कश्यप, सिद्धार्थ विश्नोई आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

