जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: अदाणी केस को लेकर विपक्षी दल संसद के दोनों सदनों में रोज हंगामा बरपा रहे हैं। आज संसद में होने वाली कार्यवाही के दौरान भी हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं।
उधर, कांग्रेस ने आज देश भर में एलआईसी कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। एक तरफ इसकी जांच को लेकर जेपीसी बनाने की मांग की जा रही है। वहीं, सत्ता पक्ष के लोग राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

