Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

Naxal attack: IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के आमदई माइंस की सुरक्षा में लगे जवानों को नक्सलियों ने एक बार फिर अपना निशाना बनाया है। आईईडी ब्लास्ट में एक जवान बलिदान और एक जवान घायल हो गया। माइंस में जगह-जगह आईईडी लगाने की नक्सलियों ने भी चेतावनी दी थी। इससे पहले आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। बलिदान जवान कमेलश साहू जांजगीर चांपा जिले के हसौद गांव का रहने वाला था।

बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने बताया कि नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर क्षेत्र अंतर्गत अमदाई खदान में सोमवार को करीब 11:00 बजे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट और फायरिंग की। जवाब में सुरक्षा बलों द्वारा फायरिंग की गई। नक्सलियों के हमले CAF के 9वीं वाहिनी का एक जवान आरक्षक कमलेश कुमार बलिदान हो गए। एक जवान आरक्षक विनय कुमार को मामूली चोट आई है, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। आसपास क्षेत्र में पुलिस बल, डीआरजी और आईटीबीपी द्वारा जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img