Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

एनसीबी ने अनन्या पांडे के नाम जारी किया समन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर एनसीबी ने छापा मारा है। यह रेड मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर की गई है।

मामले में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि एनसीबी की यह रेड आर्यन खान ड्रग मामले से जुड़ी हुई हो सकती है। अनन्या को एनसीबी ने समन जारी कर गुरुवार दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।

अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनन्या पांडे के साथ-साथ ड्रग्स चैट में आर्यन खान की बहन सुहाना का नाम भी सामने आया है।

जिस एक्ट्रेस की चैट सामने आई क्या वह अनन्या?

एनसीबी के हाथ आर्यन खान और बॉलीवुड की एक उभरती हुई एक्ट्रेस की चैट लगी है।चैट्स में नशे को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी चैट को आधार बनाकर एनसीबी ने कोर्ट से आर्यन समेत बाकी आरोपियों की रिमांड मांगी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वह उभरती हुई एक्ट्रेस अनन्या पांडे हैं।

शाहरुख के घर भी पहुंची एनसीबी की टीम

शाहरुख के घर ‘मन्नत’ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पहुंची है। गुरुवार सुबह ही शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन खान से जेल में मुलाकात की थी। दोनों के बीच 15 से 20 मिनट बात हुई। बातचीत के बाद शाहरुख खान जेल से निकल गए।

करण जौहर की फिल्म से डेब्यू

अनन्या बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं। अनन्या ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे ‘पति पत्नी और वो’ में नजर आईं।

स्ट्रगल पर दिए बयान को लेकर होती रही हैं ट्रोल

एक शो के दौरान अनन्या पांडे ने स्टारकिड के स्ट्रगल गिनाए थे। इसपर सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा था हां, सही बात है सबका अपना स्ट्रगल होता है. लेकिन अंतर यही है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं, वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है।

अनन्या पांडे ने मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई साल 2017 में पूरी की। फिल्म ‘खाली पीली’ में भी अनन्या ने काफी धमाल मचाया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img