जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मतदाता जागरुकता अभियान के तहत शहर के आरके इंटर कॉलेज में 85यूपी बटालियन के कैडेटों ने मतदाता जागरुकता अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली। वहीं वीवी इंटर कॉलेज में भी गोष्ठी हुई।
शनिवार को शहर के आरके इंटर कॉलेज में 85 यूपी बटालियन के कैडेटों द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रैली का शुभारम्भ प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेन्द्र सिंह ने किया।
प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कहा कैडेट्स अपने विचार, गली, मोहल्लों तथा कॉलोनियों के साथ-साथ गांव-गांव जाकर रखे और लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वह अपने मत आवश्य बनवाए। स्कूल परिसर से एक मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई जो शहर के विभिन्न स्थानों को होते हुए संपन्न हुई।
मौके पर संतलाल राम, प्रमोद कुमार, राधेश्याम, मसव्वर अली, रवि खन्ना आदि मौजूद रहे। वहीं वीवी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरुकता गोष्ठी हुई जिसका शुभारम्भ प्रबंध समिति संरक्षक संजय संगल व प्रधानाचार्य एसके आर्य ने किया। गोष्ठी में डा. अनुराग शर्मा ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरुक किया। इस मौके पर रजनीश कौरी, मुकेश शर्मा, डा. मनोज शर्मा, दूधनाथ, संजीव कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

प्राक्रम दिवस पर कैडेट्स ने निकाली जागरुकता रैली
शनिवार को नगर के राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज शामली में राष्टीय सेवा योजना (द्वितीय ईकाई) के तृतीय एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर आरपी सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डा. सौरभ कुमार पांडेय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
प्राचार्य ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में देशभर में मनाया जा रहा है। शिविर के दूसरे चरण में स्वयंसेवकों द्वारा भाषण दिए गए और रैली निकाली गयी। इस मौके पर डा. चंद्रबली पटेल, सत्येंद्र शर्मा, डा. एमसी जैन, डा. ओंकार सिंह, डा. एसके श्रोती, श्रीकांता वार्ष्णेय, संजीव कुमार, डा. मांगेराम सैनी, लोकेन्द्र सुनील आदि मौजूद रहे।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पूछे सवाल
शनिवार को नगर के वीवी स्रातकोत्तर महाविद्यालय में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में विषयवार सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें हिन्दी, राजनीति और अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम संयोजक डा. प्रताप कुमार ने प्रश्नों को पूछे।
प्राचार्य डा. मंजू मगन ने सभी प्रतियोगिताओं में सहभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान कार्यक्रम में भाग लेने के बाद भी विद्यार्थियों ने बढ-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर डा़ नीना छोकरा, डा़ भूपेन्द्र कुमार, जीएन यादव, नारायण सिंह, निर्भय कुमार, डा. छवि, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।

