- एनसीसी इलेक्टिव क्रेटिड कोर्स शुरू करने की की जा रही तैयारियां
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली के कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी ने बताया कि आगामी नवीन सत्र 2021-22 से डिग्री कॉलेजों में एनसीसी इलेक्टिव क्रेडिट कोर्स प्रारंभ कराने का एनसीसी मुख्यालय की तरफ तैयारी चल रही है। जिसके लिए विभिन्न स्तरों पर इस दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य चल रहा है और एनसीसी मुख्यालय की तरफ से दिशानिर्देश जारी होते ही यह कोर्स प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं डिग्री कॉलेज में प्रारंभ कर दिया जाएगा।
जिसके अंतर्गत डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र एनसीसी को एक विषय के रूप में सेलेक्ट कर सकते हैं। कर्नल बख्शी ने बताया कि एनसीसी इलेक्टिव क्रेडिट कोर्स सिद्धांत एवं व्यवहार आधारित है। सैन्य इतिहास पढ़ने के साथ कैंपिंग के माध्यम से छात्र मानचित्र आंकलन, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, ड्रिल, कम्युनिकेशन एवं हथियार का परीक्षण भी प्राप्त कर सकेंगे।

इसी के साथ साथ छात्रों की शारीरिक दक्षता विकसित करने के साथ आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन भी सिखाया जाएगा जिससे कैडेट्स को सैन्य संगठन में रोजगार प्राप्त करने में आसानी होगी। साथ ही उनकी निर्णय लेने की क्षमता और समस्याओं का प्रभावी समाधान करने की क्षमता भी विकसित होगी।
इस अवसर पर कैप्टन केपी सिंह, कैप्टन रजनीश कुमार, सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह, सूबेदार सुरेश कुमार, नायब सूबेदार हरेंद्र सिंह, रणबीर सिंह, संजीव पंवार, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

